एटा के अलीगंज रोडवेज बस स्टैंड पर डग्गेमार वाहनों के कब्जे और लगातार लग रहे जाम की समस्या को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार दोपहर अलीगंज क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग के नेतृत्व में कोतवाली अलीगंज पुलिस ने बस स्टैंड परिसर में पहुंचकर व्यापक कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान बस स्टैंड के भीतर खड़े डग्गेमार वाहनों के चालान काटे गए। इसके साथ ही ऑटो, ई-रिक्शा और सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में रोडवेज बस स्टैंड परिसर में किसी भी प्रकार का अवैध वाहन खड़ा नहीं किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा बस स्टैंड के सामने स्थित नगरपालिका के खाली मैदान को चिन्हित किया गया है। ऑटो चालकों और ठेला-खोमचा लगाने वालों को उसी स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए। वहीं, दरियावगंज चौराहा अलीगंज पर ऑटो और ई-रिक्शा के लिए एक अस्थायी स्टैंड भी निर्धारित किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे खड़े ठेलों को भी पीछे हटवाया गया। कोतवाली अलीगंज पुलिस को नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि अलीगंज रोडवेज बस स्टैंड पर डग्गेमार वाहनों से लगने वाले जाम और यात्रियों की परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर के बाद हुई इस कार्रवाई से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की पहल का स्वागत करते हुए स्थायी समाधान की मांग की है।
अलीगंज क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग ने बताया कि लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते कोतवाली अलीगंज पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि डग्गेमार वाहनों के लिए रोडवेज बस स्टैंड के सामने और दरियागंज चौराहे पर रामलीला मैदान के बाहर अस्थायी स्टैंड बनाए गए हैं।
इस दौरान अलीगंज थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह, एसआई मनीष यादव, कपिल कुमार, कांस्टेबल नकुल कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़