अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

अलीगंज न्यूज ; जनपद एटा मे एसएसपी ने 20 पुलिसकर्मियों का किया तबादला: : जनपद एटा मे एसएसपी ने 20 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

एटा | 07-Nov-2025 03:31 AM | 343 |
एटा
जनपद एटा मे एसएसपी ने 20 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

एटा के पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने जनपद में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बुधवार देर रात तीन इंस्पेक्टर और 17 दरोगा सहित कुल 20 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में इंस्पेक्टर बेगराम सिंह को कोतवाली देहात से साइबर क्राइम थाना भेजा गया है। इंस्पेक्टर अब्दुल कादिर को कोतवाली नगर से यातायात प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि इंस्पेक्टर जे.पी. अशोक को पुलिस लाइन से अपराध शाखा में तैनात किया गया है।
उपनिरीक्षकों में किशोरी लाल मीणा को पुलिस लाइन से अपराध शाखा, शिवा जादौन को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी वसुंधरा, विजेंद्र यादव को चौकी प्रभारी सहोरी से थाना सकीट भेजा गया है। दुलीचंद को चौकी प्रभारी जावड़ा कोतवाली देहात और संदीप राणा को चौकी प्रभारी जावड़ा से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली देहात बनाया गया है।
इसके अलावा चरण सिंह को चौकी प्रभारी बेरनी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक बागवाला, प्रवेश राणा को पिलुआ से चौकी प्रभारी बेरनी, सुशील कुमार को थाना नया गांव से चौकी प्रभारी सुनहरी नगर, दलवीर सिंह को पुलिस लाइन से किशोर न्यायालय इकाई, विदेश राठी को पुलिस लाइन से साइबर थाना, धर्मेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना मलावन, मनीष कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली देहात भेजा गया है।
अन्य उपनिरीक्षकों में चरण सिंह को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक निधौली कलां थाना, मनोज कुमार को पुलिस लाइन से थाना जैथरा, महिला उपनिरीक्षक सुनीता बाई को पुलिस लाइन से परिवार परामर्श केंद्र एटा और अभिमन्यु शर्मा को पुलिस लाइन से थाना पिलुआ में तैनाती मिली है। संजीव कुमार मौर्य को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवागढ़ भेजा गया है।
नई तैनाती के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सभी जिम्मेदार अधिकारी अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करें और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई सुनिश्चित करें।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.