अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

अलीगंज में शादी समारोह की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा : 33 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया कारीगर

एटा | 26-Nov-2025 06:36 AM | 343 |
एटा
33 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया कारीगर

एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को विवाह समारोह की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टेंट लगाने पहुंचे कारीगर 33 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर कड़ा रोष जताया।

टेंट पोल हाई टेंशन लाइन से टकराया, कारीगर गंभीर रूप से घायल

जानकारी के मुताबिक, ग्राम गंडुआ, कायमगंज निवासी संतोष पुत्र रोशन लाल अलीगंज–कायमगंज रोड स्थित एक आयोजन स्थल पर टेंट लगाने आया था। टेंट का पोल खड़ा करते समय वह ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बिजली सप्लाई बंद करवाने की कोशिश की और गंभीर रूप से झुलसे संतोष को सीएचसी अलीगंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.