अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

अलीगंज में मनाया गया पुलिस झंडा दिवस : क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मी रहे उपस्थित

एटा | 24-Nov-2025 06:24 AM | 343 |
एटा
क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मी रहे उपस्थित

अलीगंज में पुलिस झंडा दिवस गुरुवार को पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। कोतवाली अलीगंज के प्रांगण में आयोजित समारोह में क्षेत्राधिकारी अलीगंज नीतीश गर्ग ने पुलिस ध्वज का विधिवत ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के समय कोतवाली के समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस झंडा दिवस से जुड़े इतिहास को पढ़कर सुनाया गया। पुलिस बल ने अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण का संकल्प भी दोहराया।

इस अवसर पर अलीगंज प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिंह सेंगर और कस्बा इंचार्ज विपिन कुमार सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिंह ने कहा कि पुलिस झंडा दिवस हमें शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा के लिए लगातार तत्पर रहते हैं और उनके योगदान को हमेशा सम्मानित किया जाना चाहिए।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.