अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

अलीगंज में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच : और दवाओं का वितरण

एटा | 10-Dec-2025 05:23 AM | 343 |
एटा
और दवाओं का वितरण

अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित दिवस (पीएमएसडी) के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएँ पहुंचीं और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया।

शिविर में एएनसी जांच, हीमोग्लोबिन लेवल, वजन, रक्तचाप, ब्लड शुगर सहित अन्य जरूरी परीक्षण किए गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने महिलाओं को गर्भावस्था से जुड़े महत्वपूर्ण परामर्श प्रदान किए। साथ ही आयरन-फोलिक एसिड (IFA), कैल्शियम, एवं अन्य आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं

चिकित्सकों के अनुसार, पीएमएसडी का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना और प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को पहले ही पहचानकर रोकथाम करना है। इस तरह के अभियान सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ एएनएम, आशा कार्यकर्ता, तथा स्थानीय महिलाएँ बड़ी संख्या में मौजूद रहीं और सेवाओं का लाभ उठाया।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.