अलीगंज (एटा)। कस्बा अलीगंज के नगला पड़ाव बस स्टैंड के पास शुक्रवार को एक मजदूर पर पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित मजदूर मूल रूप से ग्राम मुबारिकपुर, थाना सिकन्दरााराऊ, जनपद हाथरस का निवासी बताया गया है। वह अलीगंज स्थित श्री श्याम फ्लावर डेकोरेशन में मजदूरी का कार्य करता है। पीड़ित के अनुसार, उसके साथ काम करने वाले निखिल और नीलेश से करीब 15 दिन पूर्व आपसी विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों काम छोड़कर चले गए थे।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि 26 दिसंबर की रात मैनपुरी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास गोदाम में सोते समय आरोपियों ने गोदाम का गेट बाहर से बंद कर दिया और फरार हो गए। अगले दिन 27 दिसंबर को दोपहर करीब तीन बजे जब वह नगला पड़ाव बस स्टैंड के पास जा रहा था, तभी निखिल, नीलेश, किशन, अमन तथा कुछ अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
इसी दौरान निखिल ने धारदार हथियार से पीड़ित के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव से पीड़ित की जान बच सकी। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
घायल मजदूर को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़