अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

अलीगंज क्षेत्र के अगौनापुर में गाड़ी हटाने पर बिवाद और मारपीट: : अलीगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया पुलिस जांच में जुटी;

एटा | 07-Nov-2025 02:58 AM | 343 |
एटा
अलीगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया पुलिस जांच में जुटी;

 अलीगंज कोतवाली में एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अगौनापुर गांव में गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद में परिवार के सदस्यों पर हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अनुजा मिश्रा ने कोतवाली अलीगंज में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अपने पति राघव मिश्रा, बहन और बहनोई के साथ अपने गांव जाजलपुर से संकिसा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। अगौनापुर गांव से गुजरते समय रास्ते में एक वैगनआर गाड़ी खड़ी थी।
अनुजा के अनुसार, जब उन्होंने गाड़ी हटाने के लिए कहा, तो विवाद शुरू हो गया। इसके बाद अगौनापुर गांव के बंटी पुत्र दिवारी लाल, अंशु पुत्र अनिल, पंकज पुत्र अरुण, धर्मवीर पुत्र बृजराज सिंह, विशाल और 12 अज्ञात लोगों ने उनके पति और बहनोई के साथ मारपीट की। इस दौरान उनके पति की सोने की चेन और उनका हार भी गिर गया।
कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। अलीगंज के थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दो घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज मे भर्ती कराया ।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.