अलीगंज की पुरानी तहसील में दो अधिवक्ताओं के बीच विवाद : गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंचा।
अलीगंज की पुरानी तहसील परिसर में बुधवार को दो अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी के बाद मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। घटना में पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा और अधिवक्ता अरुण कुमार कश्यप आमने-सामने आ गए। मौके पर मौजूद अन्य अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप से स्थिति को शांत कराया गया।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि पूर्व अध्यक्ष अमरीश सिंह राठौड़ की प्रेरणा से अधिवक्ता अरुण कुमार कश्यप और उनके साथी उनके कार्यालय पर हाथापाई के इरादे से पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। मिश्रा ने यह भी आशंका जताई कि अमरीश सिंह राठौड़ से उन्हें जान का खतरा है, क्योंकि उनके बीच बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश और उप-जिलाधिकारी न्यायालय में मामला विचाराधीन है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
वहीं, अमरीश सिंह राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है और वह उस समय तहसील परिसर में मौजूद नहीं थे।
दूसरी ओर, अधिवक्ता अरुण कुमार कश्यप ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि जब वह सुबह बार रूम जा रहे थे, तब प्रमोद कुमार मिश्रा ने उनके कार्यालय के पास रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज की। कश्यप का कहना है कि रास्ता मांगने पर प्रमोद मिश्रा उन पर हमला करने के लिए झपट पड़े। शोर मचाने पर अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रमोद मिश्रा के साथ अन्य लोग भी थे और उन्हें उनसे जान-माल का खतरा है।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़