अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

अलीगंज बनेगा हरिगंज? : हिंदू सम्मेलन में नाम बदलने की उठी मांग

एटा | 23-Jan-2026 08:30 PM | 343 |
एटा
हिंदू सम्मेलन में नाम बदलने की उठी मांग

एटा के अलीगंज नगर में आयोजित एक हिंदू सम्मेलन के दौरान नगर का नाम बदलकर हरिगंज किए जाने की मांग जोरशोर से उठी। सम्मेलन में लगाए गए पोस्टरों पर भी अलीगंज के स्थान पर हरिगंज लिखा गया, जिससे यह मुद्दा चर्चा का बन गया।
धर्म जागरण के प्रांत प्रमुख विशाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अलीगंज नाम मुगल काल में थोपा गया था और अब आम जनता इस नाम को बदलने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत की मूल पहचान सनातन संस्कृति से जुड़ी है, जिसे पुनः स्थापित करना समय की आवश्यकता है।
दानवीर भामाशाह हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सनातन संस्कृति का संरक्षण करना और सामाजिक एकता को सशक्त बनाना बताया गया।
अपने संबोधन में विशाल ने कहा कि जब तक हिंदू समाज संगठित नहीं होगा, तब तक राष्ट्र पूर्ण रूप से सशक्त नहीं बन सकता। उन्होंने युवाओं से संस्कृति, परंपरा और धर्म की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पूर्व प्रांतीय मंत्री गौरी दुबे ने भी युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण में आगे आने का संदेश दिया। वहीं धर्म जागरण संयोजक आदित्य चौहान ने कहा कि सनातन संस्कृति केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक नैतिक और वैज्ञानिक प्रणाली है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश स्वर्णकार ने की और संचालन गरिमामय ढंग से किया गया। अंत में उपस्थित लोगों ने हिंदू समाज की एकता, संस्कृति की रक्षा और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर दिनेश चंद्र गुप्ता, सुजीत गुप्ता उर्फ बॉबी, अभिषेक गोपाल शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, श्रष्टि शर्मा, मुन्नाबाबू गुप्ता, अजयपाल सिंह उर्फ बंटी ठाकुर, विजय दीक्षित, शैलजेस मिश्रा, दीपू गुप्ता, कुलदीप भोले राठौर, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.