अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

अलीगंज: अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को बनाया निशाना : कैल्ठा गांव में तीन दिनों से बाधित आपूर्ति

एटा | 15-Nov-2025 08:07 AM | 343 |
एटा
कैल्ठा गांव में तीन दिनों से बाधित आपूर्ति

अलीगंज (एटा)। थाना अलीगंज देहात क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर बिजली विभाग को निशाना बनाया है। चोरी की यह वारदात 11 और 12 नवंबर की दरमियानी रात को हुई, जिसके बाद ग्राम कैल्ठा में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों के अनुसार अभी तक विभागीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिससे क्षेत्र में रोष व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार चोरी की यह घटना 33/11 केवी सब स्टेशन अलीगंज के अंतर्गत आने वाले सररोज फीडर पर दर्ज की गई है। अज्ञात चोरों ने ग्राम कैल्ठा स्थित पेट्रोल पंप के पीछे सड़क किनारे लगे 2500 केवीए ट्रांसफॉर्मर से कीमती सामान उड़ा दिया। इससे पूरे क्षेत्र की सप्लाई ठप हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से बिजली न होने के कारण पेयजल, किसानों के सिंचाई कार्य और छात्रों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ा है। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत/बदलाव की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि चोरी की इन लगातार बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बिजली विभाग और पुलिस को संयुक्त रूप से रणनीति बनानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों को रोका जा सके।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.