शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
खगड़िया न्यूज़

खगड़िया विधानसभा चुनाव प्रचार कार्यालय का भव्य शुभारंभ सांसद राजेश वर्मा ने किया उद्घाटन

सांसद राजेश वर्मा ने किया उद्घाटन
today-khagaria-news

खगड़िया। विधानसभा चुनाव को लेकर खगड़िया में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में खगड़िया विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए प्रधान कार्यालय का शुभारंभ सूर्य मंदिर चौक स्थित सभी मंडप विभाग भवन में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खगड़िया के माननीय सांसद राजेश वर्मा ने अपने कर-कमलों से विधिवत रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष शत्रुघन भगत, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामवली राम सहित एनडीए के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। पूरे परिसर में “एनडीए एकता जिंदाबाद” और “विकास के लिए वोट” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।
सांसद राजेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि एनडीए गठबंधन एकजुट होकर बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनता के आशीर्वाद से खगड़िया विधानसभा में भारी मतों से विजय हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं, और आने वाले चुनाव में जनता इसी विकास यात्रा को आगे बढ़ाएगी।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने की अपील की और जनता के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को पहुँचाने का आह्वान किया।

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान एनडीए के हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से माहौल उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने एकता और विकास के संकल्प के साथ विजय का नारा लगाया।

यह भी पढ़ें

मानवाधिकार का संरक्षण एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*