शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
खगड़िया न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महात्मा बुद्ध के बताएं रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

महात्मा बुद्ध के बताएं रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
today-khagaria-news

खगड़िया। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध दिवस के अवसर पर देश बचाओ अभियान के तत्वाधान में सदर अस्पताल चौक निकट अवस्थित संपर्क कार्यालय में महात्मा बुद्ध के शैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर दीप प्रज्वलित कर बौद्ध दिवस मनाया गया। 
इस अवसर पर महात्मा बुद्ध की जय, बुद्धम शरणम गच्छामि, संघम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि, नमो बुद्धाय, का जयघोष किया गया। तथा महात्मा बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। महात्मा बुद्ध का संदेश त्याग करुणा दया परोपकार आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द को आत्मसात करने का संकल्प लिया। लोभ मोह क्रोध काम वासना सामाजिक बुराई कुरीति को त्यागने की जरूरत है। समाज में दुख है, दुख का कारण है, कारण का निवारण करने से दुख, सुख में बदल जाता है।
विश्व शांति का प्रतीक महात्मा बुद्ध थे जिन्होंने बौद्ध धर्म को पूरे विश्व में फैलाये।
कार्यक्रम में देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव, राष्ट्रीय महासचिव उमेश ठाकुर, राष्ट्रीय संयोजक मधुबाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता गुड्डू ठाकुर ने कहा कि बौद्ध दिवस, आत्मज्ञान के रूप में मनाया जाता है। बौद्ध दर्शन का अनुकरण करने की जरूरत है। दहेज प्रथा, नशा, भ्रष्टाचार बलात्कार, सामाजिक बुराई कुरीति को समाप्त करने की जरूरत है। सभ्य समाज की स्थापना, विश्व कल्याण, जनहित का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में संयुक्त सचिव सोनू कुमार, चिंती देवी, प्रज्ञा कुमारी, सुमन कुमार आदि ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें

मानवाधिकार का संरक्षण एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज