शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
खगड़िया न्यूज़

सीएम नीतीश की ऐतिहासिक सभा में जन समर्थन का अभूतपूर्व सैलाब बबलू मंडल को जिताइए और अधिक काम होगा = मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बबलू मंडल को जिताइए और अधिक काम होगा =  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
today-khagaria-news

खगड़िय /बिहार - खगडिया  बिहार 149 विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू के प्रत्याशी बबलू कुमार मंडल के समर्थन में प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को भव्य और ऐतिहासिक जनसभा का आयोजन मथुरापुर खेल मैदान में आयोजित किया गया । सभा की अध्यक्षता जदयू  के कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष - राजकुमार फोगला ने की जबकि मंच संचालन का दायित्व भाजपा  जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने किया और हैलीपैड पर जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा पूरा मैदान नीतीश कुमार जिंदाबाद नारो से गूंज उठा । जनसभा की गूंज दूर-दूर तक लोकतांत्रिक उत्सव का दृश्य प्रस्तुत कर रही थी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद के उप नेता शाहजहां यूके जरी के कोषाद अध्यक्ष लल्लन शराफ तथा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत अभिनंदन और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया । वही मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा की 2025 से पहले का बिहार अंधकार में डूबा था ना सड़क ना स्कूल ना अस्पताल ना बिजली । हमने कानून का राज्य स्थापित किया भय मुक्त समाज दिया और भाईचारे मिसाल कायम की । आगे उन्होंने कहा कि पहले दहशत का माहौल था । लोग शाम होते ही घरों में कैद हो जाते थे हमने वह दौर  बदला अपना दंगा है ना भय । हमने कब्रिस्तान और मंदिर दोनों की घेराबंदी कराई ताकि समाज में शांति और सद्भावना कायम रहे लालू प्रसाद यादव पर अप्रत्यक्ष प्रहार करते हुए सीएम नीतीश ने कहा हम परिवारवाद में नहीं बिहार बाद में विश्वास करते हैं । उनके लिए परिवार ही सब कुछ है पर हमारे लिए पूरा बिहार परिवार है सीएम नीतीश ने विकास की गिनती करते हुए कहा कि शिक्षा और स्वस्थ हमारे प्राथमिक लक्ष्य रहा है । हमने साइकिल पोशाक और छात्रवृत्ति योजना से विद्यालय में बच्चों की संख्या बढ़ाई । अब राज्य में 5 लाख 20 हजार सरकारी शिक्षक कार्यरत है । स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहले रोज एक दो मरीज जाते थे और रोजाना 11000 से अधिक मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा रहे हैं 
उन्होंने कहा आज बिहार के 27 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन रहा है सड़कों का जाल बिछ चुका है । पहले पटना जाने में जहां 10 घंटे लगता था अब 5 घंटे में पटना पहुंच रहे हैं साथ निश्चय योजना के तहत हर घर बिजली नल का जल और सौर ऊर्जा और सिंचाई की व्यवस्था की गई है साथ निश्चयतु के अंतर्गत 50 लाख युवाओं को रोजगार व नौकरी दी जा चुकी है महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा हमने पंचायत और नगर निकाय में 50% आरक्षण और सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण देकर महिलाओं को सशक्त बनाया गया है । हमने दलित महान दलित पिछड़ा अति पिछड़ा अल्पसंख्यक और सभी वर्गों की उत्थान के लिए कार्य किया है मुस्लिम समाज को मदरसा मान्यता और शिक्षकों को सरकारी दर्जा दिया गया ।  वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि सभी पंचायत में विवाह भवन निर्माण के लिए 4000 करोड़ रुपए खर्च होंगे सामाजिक सुरक्षा पेंशन 400 से बढ़कर  1100 की गई है । हर घर में बिजली और 125 यूनिट तक फ्री व्यवस्था दी गई है छत पर सौर ऊर्जा प्लेट लगाने की योजना जारी है केंद्र सरकार ने मखाना बोर्ड बनाकर ऐतिहासिक कदम उठाया है । मुख्यमंत्री ने मंच से कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के सर्वांगीण विकास में जुटा है खगड़िया में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हो गया है बागमती बूढी गंडक नदी पर पुल निर्माण जारी है गोगरी बाईपास खगड़िया अलौली पाठ और जमींदारी बांध निर्माण से खगड़िया विकास के नए शिखर पर पहुंचेगा । इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंच पर बबलू मंडल को दो बार बुलाया और जैन सैलाब से सवाल किया बताइए बबलू मंडल को जिताइएगा ना । जनता ने एक स्वर में हाथ उठाकर कहां-हा  का जवाब दिया जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा तो मान लीजिए गोलू मंडल भारी मतों से जीतेगा और क्रिया में विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा इसके बाद उन्होंने बबलू मंडल को जीत का प्रतीक माला पहनाया और जनता से आशीर्वाद दिलवाया । इस अवसर पर ललन शराफ,  मनीष वर्मा , सांसद राजेश वर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघन भगत । चंद्रमुखी देवी अरुण कुमार यादव अशोक सिंह मुखिया धीरेंद्र सिंह टुडू  । दीपक सिंह सुबोध पटेल अनुज कुमार सिंह मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह  । कृष्ण कुमार सिंह रामबली राम अमरेंद्र कुमार सिंह सुशांत यादव शंभू झा योगेंद्र सिंह मनीष कुमार राय आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, उमेश सिंह पटेल, अनिल जायसवाल नीलम वर्मा ,अनुराधा कुमारी कुशवाहा , निर्मला कुमारी बिणा पासवान ,कैलाश वर्मा ,प्रमोद सिंह ,राजनीतिक प्रसाद सिंह प्रभाकर चौधरी मंठून, श्रवण कुमार बंटी ,अक्षय सूर्य एवं रुस्तम अली , फिरदोसअलाम ललित चौधरी डॉक्टर रवि उदय प्रताप सिंह नवीन पासवान पवन पासवान समय पासवान शाहिद के नेताओं ने संबोधित किया जनसभा में जरिया जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह चंदन कश्यप वीडियो नितेश महिला आयोग की सदस्यता साधना देवी सदा विधानसभा प्रभारी मनोरंजन मजूमदार पुरुषोत्तम अग्रवाल संदीप केडिया महासचिव राजीव रंजन आलोक विद्यार्थी सिद्धांत सिंह छोटू सदर प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह रामप्रवेश यादव रामविलास यादव हर्षवर्धन कुशवाहा रोशन कुमार अंकित सिंह चंदेल नीतीश पटेल नीतीश पासवान संतोष कुमार लोजपा राम विलास पार्टी हम सेकुलर एवं रालोमा के सभी स्तर के पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी काफी सराहनीय रहा मथुरापुर का यह  ऐतिहासिक  जनसभा सिर्फ  एक सभा नहीं बल्कि खगड़िया के भविष्य की जनता का संकल्प  था विकास और विश्वास और विजय का

यह भी पढ़ें

मानवाधिकार का संरक्षण एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*