शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
खगड़िया न्यूज़

मतदाताओं ने मताधिकार का किया प्रयोग अहले सुबह किया मतदान फिर किया जलपान प्रत्याशियों की किस्मत मत ईवीएम मशीन में हो रही है बंद खुलेगी 14 नवंबर को किस्मत का ताला

प्रत्याशियों की किस्मत मत ईवीएम मशीन में हो रही है बंद खुलेगी 14 नवंबर को किस्मत का ताला
today-khagaria-news

अलौली/खगड़िय - पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव एवं सरपंच रंजू कुमारी ने लोकतंत्र के महापर्व मनाते हुए आसन्न विधानसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किये, उन्होंने जिला प्रशासन को बेहतर सुंदर व्यवस्था एवं निष्पक्ष निर्भीक पारदर्शी चुनावी प्रशासनिक व्यवस्था पर हर्ष व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया। 
देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि समृद्ध सुदृढ़ स्वस्थ लोकतंत्र कायम करने हेतु जनतांत्रिक संवैधानिक अधिकार मतदान करना अति आवश्यक है। आम जनता के एक-एक बहुमूल्य वोट से मजबूत सरकार एवं मजबूत बिहार बनेगा। 
श्री यादव ने कहा कि अलौली प्रखंड के हर एक बूथ पर 1:00 बजे दोपहर समाचार लिखे जाने तक निर्भीक निष्पक्ष पारदर्शी चुनाव हेतु मतदान जारी है। अब तक 35 से 40% मतदान हुई है। उम्मीद है कि 55 से 60% मतदान होने की संभावना है। प्रारंभिक दौर में मतदान धीमी गति से प्रारंभ हुई। अहले सुबह 7:00 बजे मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई, सभी मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें महिला पुरुषों का दिखी। मतदाता में काफी उत्साह दिखा। दिव्यांग बूढ़े बुजुर्ग उत्साह के साथ मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। मतदान केंद्र राज संपोषित उच्च विद्यालय अलौली, मध्य विद्यालय अलौली, कन्या मध्य विद्यालय अलौली, मध्य विद्यालय छर्रापट्टी मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चौपाल पर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं चल रही थी, उत्सुकता बश लोग पूछते थे कि वोट किधर जा रहा था, मतदाताओं का कहना था कि मेरा मन मेरा वोट मेरा अधिकार, जिधर मन किया उधर दिया। 
श्री यादव ने कहा कि मतदाताओं के ध्यान में, किसकी बनेगी सरकार, कौन हैं उम्मीदवार, समाज के प्रति प्रत्याशियों की भूमिका, विकास के क्षेत्र में सोच, सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन, बिहार बदलाव या पुनरावृति, प्रत्याशियों द्वारा आम जनता का सम्मान, क्षेत्रीय मुद्दा आधारित आदि जैसे एजेंडे पर ध्यान केंद्रित था। सभी मतदाताओं ने हंसी खेल में नहीं बल्कि संजीदगी से गंभीरता पूर्वक मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे। क्षेत्रीय मुद्दा के प्रति कौन उम्मीदवार सजग होंगे , बटन दबाने वक्त उक्त सोच दिमाग में कौंध रहा था। प्रत्याशियों की विगत 5 साल एवं सरकार का 20 साल की कार्यों एवं भूमिका का भी दिमाग एवं हाथों की उंगली बटन दबाने से पूर्व समीक्षा कर रही थी। मतदाताओं के दिमाग में बेहतर शिक्षित विकसित सुंदर समृद्ध सुदृढ़ बिहार एवं विधानसभा क्षेत्र की दशा एवं दिशा, तकदीर एवं तस्वीर का साफ लकीर दिमाग में खींची हुई दृष्टिगोचर हो रहा था।
बस इंतजार करने की जरूरत है 14 नवंबर को जीत की घोषणाओं की एवं 16 नवंबर को सरकार बनाने की, सामाजिक न्याय की सरकार या सुशासन की सरकार।
श्री यादव ने लोकतांत्रिक महापर्व का हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिया।

यह भी पढ़ें

मानवाधिकार का संरक्षण एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज