शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
खगड़िया न्यूज़

खगड़िया प्रदर्शन व नुक्कड़ सभा लगाएंगे गगन भेदी नारे देश बचाओ अभियान मिशन सुरक्षा परिषद बहुजन मंच विश्वकर्मा संघ अर्जक संघ संध मिशन के संयुक्त बैनर तले

देश बचाओ अभियान मिशन सुरक्षा परिषद बहुजन मंच विश्वकर्मा संघ अर्जक संघ संध मिशन के संयुक्त बैनर तले
today-khagaria-news

खगड़िया। देश व जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर 18 दिसंबर को प्रतिरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन व नुक्कड़ सभा रेलवे जंक्शन चौक निकट किया गया। प्रतिरोध मार्च स्टेशन परिसर से निकलकर राजेंद्र चौक होते हुए ओवरब्रिज सद्भावना चौक तक पहुंचा।
आंदोलन का नेतृत्व एवं अध्यक्षता देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
उक्त आंदोलन देश बचाओ अभियान मिशन सुरक्षा परिषद बहुजन मंच विश्वकर्मा संघ अर्जक संघ भीम मिशन के संयुक्त संयुक्त बैनर तले किया गया।
श्री यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार एवं खगड़िया में चल रहे बुलडोजर संस्कृति पर रोक लगाने, मध्य प्रदेश के आईएएस संतोष वर्मा को बर्खास्त करने, जल जंगल जमीन जीविका जीवन जीव जंतु को समाप्त करने, अदानी के हाथों देश की संपदा को बेचने, भाजपा नेताओं द्वारा सेक्स रैकेट चलाकर महिलाओं का मर्यादा उल्लंघन करने, जदयू नेता अनुज शर्मा पर जानलेवा हमला करने, गरीबों दलितों पर बढ़ रहे हमले के खिलाफ तथा अतिक्रमण से हटाए गए फुटकर विक्रेताओं गरीबों को पुनर्वासित करने के सवाल को लेकर जुझारू आंदोलन किया गया। उन्होंने जदयू नेता अनुज शर्मा को सुरक्षा देने, बेहतर इलाज करने, विवाद को सुलझाने, बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने, गरीबों भूमिहीनों को 10 डिसमिल जमीन देने एवं पुनर्वासित करने, जल जंगल जमीन जीविका जीवन जीव जंतु को बचाने, अरावली पर्वत को निजीकरण पर रोक लगाने, इथेनॉल फैक्ट्री बंद करने, देश की संपदा को अदानी को बेचने पर रोक लगाने, भाजपा नेताओं द्वारा चला रहे सेक्स रैकेट दोषी पर कार्रवाई करने,  आईएएस संतोष वर्मा को पुनर्बहाल करने की मांग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं राज्यपाल से किया।
अर्जक संघ के सरवन कुमार ने कहा कि जातिवाद को समाप्त करने के लिए हर जाति को अंतरजातीय विवाह करना चाहिए।
आंदोलन में देश बचाओ अभियान के महासचिव उमेश ठाकुर, सचिव धर्मेंद्र कुमार, संयोजक मधुबाला ने कहा कि सरकार गरीबी नहीं गरीब को ही समाप्त करने को ठान लिया है। देश के सभी संपत्ति बेचने पर मोदी सरकार तुले हुए हैं।
विश्वकर्मा संघ के अध्यक्ष अजय शर्मा, नवीन कुमार, सुनील कुमार आदि ने भाग लिया। तथा महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , राज्यपाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम जिलाधिकारी को मांग पत्र प्रेषित किया गया।

यह भी पढ़ें

मानवाधिकार का संरक्षण एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज