शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
खगड़िया न्यूज़

सुभाष चंद्र बोस का जयंती हर्षोल्लास से मनाया गया समाजसेवियों ने दोहराया संकल्प

समाजसेवियों ने दोहराया संकल्प
today-khagaria-news

अलौली। देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के बैनर तले श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय के सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जयंती मनाया गया। इस अवसर पर इनके तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन याद किया गया एवं सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, नारों को बुलंद किया गया तथा उनके जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व से सीख लेने का संकल्प दोहराया गया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
कार्यक्रम में देश बचाओ अभियान के समन्वयक भूतपूर्व सैनिक रूपेंद्र कुमार, संजय कुमार, फरकिया मिशन के सचिव लालमणि सदा, मानवाधिकार संघ के महासचिव बृजेंद्र महतों, सुशीला देवी, कालेश्वर राम, विष्णु देव यादव आदि ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस सच्चे अर्थों में नेताजी, क्रांतिकारी, महान देशभक्त, वीर सपूत एवं स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे, जिन्होंने अंग्रेजों के गुलामी की जंजीर को तोड़ने, अंग्रेज को भगाने, देश को आजाद कराने हेतु आजाद हिंद फौज का गठन कर संघर्ष एवं शहादत के बल पर परतंत्र देश को स्वतंत्र कराये। आजादी की लड़ाई में सुभाष चंद्र बोस की भूमिका को कभी झूठलाया नहीं जा सकता। इनका संघर्ष स्वर्णाक्षरों में सदैव अंकित रहेगा।
श्री यादव ने कहा कि देश के एक नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे, जो अपनी संघर्ष त्याग बलिदान कुर्बानी के बल पर देश को आजाद करायें, किंतु आज देश में ऐसे नेताजी  हैं जो देश की सारी संपदा को औने पौने भाव में बेचकर देश को गुलामी की ओर धकेल दिया है एवं अमेरिका का जीहजूरी गुलामी करने को आमादा है। 
श्री यादव ने देश के लगभग डेढ़ अरब आबादी से देश को आर्थिक रूप से बनायी गयी गुलामी के खिलाफ आजादी की दूसरी लड़ाई तेज करने का अपील किया।

यह भी पढ़ें

मानवाधिकार का संरक्षण एवं हमारी भूमिका विषयक विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज