जालौन न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / जालौन
🚨 Breaking News | जालौन

रोडवेज में संविदा चालक भर्ती के लिए 13 को रोजगार मेला : उरई - परिवहन निगम की ओर से रोडवेज में संविदा चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले 13 अगस्त को राहिया स्थित उरई डिपो कार्यशाला में लगेगा।

जालौन | 11-Aug-2025 07:44 AM | 77 |
जालौन
उरई - परिवहन निगम की ओर से रोडवेज में संविदा चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले 13 अगस्त को राहिया स्थित उरई डिपो कार्यशाला में लगेगा।

रोडवेज के एआरएम कमल किशोर आर्य ने जानकारी दी कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चालक की संविदा पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता कम से कम 8वीं पास होनी चाहिए। साथ ही वैध ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। उम्मीदवार की लंबाई न्यूनतम 5 फीट 3 इंच और आयु सीमा साढ़े 23 साल से अधिक होनी चाहिए।

भर्ती के लिए हैवी व्हीकल का कम से कम 2 साल पुराना वैध लाइसेंस होना जरूरी है। संविदा पर चयनित चालक को ₹2.06 प्रति किलोमीटर के हिसाब से पारिश्रमिक दिया जाएगा। 22 दिन की ड्यूटी और 5000 किलोमीटर बस संचालन पर भुगतान किया जाएगा, साथ ही यात्रा पास और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

एआरएम ने बताया कि चयन के बाद यदि चालक लगातार 2 साल तक निर्धारित मानकों को पूरा करता है तो उसे उत्कृष्ट पुरस्कार योजना के तहत सम्मानित किया जाएगा। यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो रोडवेज में करियर बनाना चाहते हैं।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.