शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
जालौन न्यूज़

छिबरामऊ में हुंडई का नया शोरूम शुरू, विधायक अर्चना पांडेय ने किया उद्घाटन हुंडई कंपनी का नया शोरूम "तिरुपति हुंडई" का भव्य शुभारंभ किया गया।

हुंडई कंपनी का नया शोरूम "तिरुपति हुंडई" का भव्य शुभारंभ किया गया।
chhibramau-news-in-hindi

कन्नौज छिबरामऊ ब्रेकिंग न्यूज

दिनांक - 07/08/2025 छिबरामऊ क्षेत्रवासियों के लिए एक नई सौगात के रूप में हुंडई कंपनी का नया शोरूम "तिरुपति हुंडई" का भव्य शुभारंभ किया गया। इस शोरूम का उद्घाटन कन्नौज जनपद की लोकप्रिय विधायक श्रीमती अर्चना पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में गणमान्य अतिथि, स्थानीय नागरिक व कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर तिरुपति हुंडई के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विनीत चन्द्रा, सीईओ श्री शैलेन्द्र कुमार तिवारी, सेल्स मैनेजर श्री जीतेंद्र कुशवाहा, एरिया मैनेजर श्री अभिषेक जसवाल एवं श्री प्रशांत कुमार मौजूद रहे।

उद्घाटन कार्यक्रम में प्रशांत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवाएं और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से इस शोरूम की शुरुआत की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि ग्राहकों को अब कारों की बिक्री, सर्विसिंग और अन्य सेवाओं के लिए कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इस अवसर पर तिरुपति हुंडई की ओर से शैलेन्द्र तिवारी जी ने सभी ग्राहकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें उच्च गुणवत्ता की सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य है कि ग्राहकों को हर सुविधा एक ही स्थान पर सहजता से प्राप्त हो।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया और शोरूम के सफल संचालन की शुभकामनाएं दी गईं। क्षेत्रीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा उपाय और यातायात नियंत्रण की समीक्षा, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
उरई - परिवहन निगम की ओर से रोडवेज में संविदा चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले 13 अगस्त को राहिया स्थित उरई डिपो कार्यशाला में लगेगा।
निवाड़ी जिले के आपदा से प्रभावित 112 हितग्राहियों को प्राप्त हुई राहत राशि
ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभागों को सौंपे गए दायित्व

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज