जालौन न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / जालौन
🚨 Breaking News | जालौन

निवाड़ी जिले में परमार्थ संस्था द्वारा "पीने के गंदे पानी से आज़ादी" अभियान की शुरुआत : जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना

जालौन | 09-Aug-2025 12:58 AM | 77 |
जालौन
जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना

निवाड़ी मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को किया रवाना

इन दिनों प्रदेश भर में बरसात का मौसम चरम पर है, जिसके कारण जलजनित रोगों के फैलने की आशंका भी तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए परमार्थ समाजसेवी संस्थान द्वारा जल समृद्धि परियोजना के तहत निवाड़ी जिले के सभी गांवों में "पीने के गंदे पानी से आज़ादी" विशेष जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है।

अभियान का शुभारंभ कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने आज कलेक्ट्रेट परिसर निवाड़ी से जागरूकता रथ को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा जलजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु सही जानकारी उपलब्ध कराना है।

गौरतलब है कि परमार्थ संस्था द्वारा निवाड़ी जिले के अधिकांश गांवों में पानी शुद्ध करने के लिए वाटर फिल्टर का वितरण किया गया है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ जल प्राप्त हो सके और वे डायरिया, टाइफाइड, पीलिया जैसी गंभीर जलजनित बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। इस यह रथ गांव-गांव जाकर लोगों को शुद्ध जल के महत्व, जलजनित रोगों की जानकारी और बचाव के उपायों की जानकारी देगा। साथ ही पोस्टर, पम्पलेट और ऑडियो के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी।

परमार्थ संस्था के मनोज ने बताया कि यह अभियान आगामी 5 महीनों तक जिले के सभी गांवों में चलाया जाएगा और लोगों को घर-घर जाकर स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही शौचालय उपयोग एवं उसके महत्व के बारे में जागरूक किया जायेगा।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jal Jeevan Mission, India Jansampark Madhya Pradesh

अन्य खबरें

त्योहार पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, सुचारू संचालन के निर्देश : भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा उपाय और यातायात नियंत्रण की समीक्षा, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

जालौन न्यूज़

रोडवेज में संविदा चालक भर्ती के लिए 13 को रोजगार मेला : उरई - परिवहन निगम की ओर से रोडवेज में संविदा चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले 13 अगस्त को राहिया स्थित उरई डिपो कार्यशाला में लगेगा।

जालौन न्यूज़

जिले में गतिविधियों के माध्यम से मनाया जा रहा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान : हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान

जालौन न्यूज़

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहत राशि का का अंतरण किया : निवाड़ी जिले के आपदा से प्रभावित 112 हितग्राहियों को प्राप्त हुई राहत राशि

जालौन न्यूज़

79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर कलेक्टर की समीक्षा बैठक : ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभागों को सौंपे गए दायित्व

जालौन न्यूज़

छिबरामऊ में हुंडई का नया शोरूम शुरू, विधायक अर्चना पांडेय ने किया उद्घाटन : हुंडई कंपनी का नया शोरूम "तिरुपति हुंडई" का भव्य शुभारंभ किया गया।

जालौन न्यूज़

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु दोपहिया चालकों को हेलमेट वितरण : जनसहयोग से 100 हेलमेट का निःशुल्क वितरण किया गया।

जालौन न्यूज़

कानपुर: "ऑपरेशन महाकाल" के तहत भूमाफियाओं पर कसेगा शिकंजा : डीसीपी पश्चिम ने की समीक्षा बैठक

जालौन न्यूज़

Kanpur Breaking: नजीराबाद थाने में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : पुलिसकर्मी व आमजन ने लिया लाभ

जालौन न्यूज़

रक्षाबंधन पर बहनों को योगी सरकार का तोहफ़ा: तीन दिन रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा : 8 से 10 अगस्त तक महिलाएं कर सकेंगी निःशुल्क सफ़र, सीएम योगी ने दिए बस संचालन और ट्रैफिक प्रबंधन के निर्देश

जालौन न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.