शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
जालौन न्यूज़

रक्षाबंधन पर बहनों को योगी सरकार का तोहफ़ा: तीन दिन रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा 8 से 10 अगस्त तक महिलाएं कर सकेंगी निःशुल्क सफ़र, सीएम योगी ने दिए बस संचालन और ट्रैफिक प्रबंधन के निर्देश

8 से 10 अगस्त तक महिलाएं कर सकेंगी निःशुल्क सफ़र, सीएम योगी ने दिए बस संचालन और ट्रैफिक प्रबंधन के निर्देश
रक्षाबंधन2025

📍उरई, जिला जालौन, उत्तर प्रदेश।
रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की बहनों और बेटियों को एक विशेष तोहफ़ा दिया है। सरकार ने घोषणा की है कि 8 अगस्त की सुबह से लेकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं यूपी रोडवेज की सभी बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम अपने सरकारी आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पर्याप्‍त संख्या में बसें उपलब्ध कराई जाएं, ताकि बहनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

सीएम योगी ने विशेष रूप से यह भी कहा कि रक्षाबंधन जैसे भावनात्मक और पारिवारिक पर्व पर कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके लिए उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में ट्रैफिक मैनेजमेंट और राज्य मार्गों पर गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और सीएम के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

सरकार की इस घोषणा से प्रदेश भर की महिलाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। यह योजना महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्थानीय स्तर पर रोडवेज अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि बसों में महिला यात्रियों के लिए अलग से सीट आरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यह पहल रक्षाबंधन के त्योहार को और अधिक सुरक्षित, सुलभ और यादगार बना देगी।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा उपाय और यातायात नियंत्रण की समीक्षा, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
उरई - परिवहन निगम की ओर से रोडवेज में संविदा चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले 13 अगस्त को राहिया स्थित उरई डिपो कार्यशाला में लगेगा।
निवाड़ी जिले के आपदा से प्रभावित 112 हितग्राहियों को प्राप्त हुई राहत राशि
ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभागों को सौंपे गए दायित्व

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज