गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का गोरखपुर में भव्य स्वागत : महिला मोर्चा ने किया अभिनंदन

गोरखपुर | 02-Jul-2026 08:34 PM | 47 |
गोरखपुर
महिला मोर्चा ने किया अभिनंदन

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के गोरखपुर में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा महिला मोर्चा की महानगर इकाई के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया तथा पुष्पवर्षा कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
विनोद राय का काफिला जटाशंकर स्थित विष्णु मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान विष्णु के दर्शन-पूजन कर प्रदेश और संगठन की उन्नति तथा जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव ने किया। उनके साथ विश्व हिंदू महासंघ की जिला महामंत्री एवं भाजपा कार्यकर्ता पुष्पा जैन सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं मालाएं भेंट कर विनोद राय का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां और अधिक मजबूत होंगी।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव ने कहा कि विनोद राय एक अनुभवी, कर्मठ और समर्पित संगठनकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी का जनसंपर्क और संगठन विस्तार अभियान और प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव, विश्व हिंदू महासंघ की जिला महामंत्री एवं भाजपा कार्यकर्ता पुष्पा जैन, आर्यनगर मंडल अध्यक्ष दीपा पांडे, महानगर मीडिया प्रभारी मीनू गोयल सहित महिला मोर्चा एवं भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.