गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

देश के 50 युवाओं में चयनित KIPM के मार्तण्ड : केरल में आयोजित 'अद्वैत जागरण शिविर-2026' में करेंगे प्रतिभाग

गोरखपुर | 02-Jul-2026 08:25 PM | 47 |
गोरखपुर
केरल में आयोजित 'अद्वैत जागरण शिविर-2026' में करेंगे प्रतिभाग

अंतर्गत ग्राम अतरौली निवासी एवं केआईपीएम कॉलेज स्थित रेडियो गोरखपुर 90.8 एफएम के प्रतिनिधि मार्तण्ड राम त्रिपाठी का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित 'अद्वैत जागरण शिविर-2026' के लिए हुआ है। देश-विदेश से प्राप्त आवेदनों के बीच उनका चयन केवल 50 प्रतिभागियों में किया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि गोरखपुर, पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है।
यह दस दिवसीय आवासीय शिविर 3 से 12 जुलाई, 2026 तक केरल के वेलियानाड स्थित चिन्मय इंटरनेशनल फाउंडेशन में आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों, राष्ट्रचेतना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्वामी अद्वैतानंद सरस्वती के सान्निध्य में अद्वैत वेदांत, भारतीय दर्शन, सांस्कृतिक समरसता, व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व विकास, संवाद कौशल तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से चयनित युवा भी शामिल होंगे, जिससे प्रतिभागियों को विविध सांस्कृतिक अनुभवों और विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा।
आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र मिश्र द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, शिविर के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे। गहन चयन प्रक्रिया के बाद केवल 50 युवाओं को अंतिम रूप से चुना गया, जिनमें गोरखपुर के मार्तण्ड राम त्रिपाठी का नाम भी शामिल है।
मार्तण्ड राम त्रिपाठी सामाजिक सरोकारों और जनजागरूकता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। केआईपीएम कॉलेज के सामुदायिक रेडियो रेडियो गोरखपुर 90.8 एफएम के माध्यम से वे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन कर चुके हैं। युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने और स्थानीय मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
उनकी इस उपलब्धि पर केआईपीएम कॉलेज परिवार, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि मार्तण्ड इस राष्ट्रीय मंच पर गोरखपुर और उत्तर प्रदेश का प्रभावी प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय संस्कृति, युवा नेतृत्व और सामाजिक प्रतिबद्धता की सशक्त पहचान स्थापित करेंगे तथा अपने अनुभवों से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेंगे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.