शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार दीपावली और छठ पूजा को लेकर एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन सड़क पर उतरे : सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में वन महोत्सव 2026: एक सप्ताह में लगाए जाएंगे 55 लाख से अधिक पौधे : 27 विभाग होंगे शामिल

27 विभाग होंगे शामिल
gorakhpur-news

गोरखपुर, 30 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 1 से 7 जुलाई तक आयोजित होने वाले वन महोत्सव के तहत गोरखपुर जिले में 55 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस महत्वाकांक्षी अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग के संयोजन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार वन विभाग के साथ शासन के कुल 27 विभाग पौधरोपण अभियान में सहभागिता करेंगे।
प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) शुभम सिंह ने बताया कि जिले की सभी पौधशालाओं में गुणवत्तायुक्त पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। साथ ही पौधों के बेहतर विकास और उनकी उत्तरजीविता सुनिश्चित करने के लिए चिन्हित स्थलों पर एडवांस सॉयल वर्क पूरा कर लिया गया है। इसके अंतर्गत गड्ढों की खुदाई, उपयुक्त मिट्टी की व्यवस्था, पौधरोपण स्थलों का विकास तथा पौधों के संरक्षण से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की गई हैं।
वन महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विषयवार पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय एवं ग्रामीण मार्गों के किनारे, ग्राम सभाओं, वन क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक परिसरों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा। अभियान में जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों, पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
एक जुलाई को वन महोत्सव का शुभारंभ सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण के साथ होगा। सप्ताहभर चलने वाले इस अभियान में विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाएं भी सहयोग करेंगी। डीएफओ ने जिलेवासियों से प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है।
वन महोत्सव में इस वर्ष सबसे बड़ा लक्ष्य वन विभाग को दिया गया है, जिसके तहत 19.37 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके बाद ग्राम विकास विभाग को 18.61 लाख पौधरोपण का लक्ष्य मिला है। कृषि विभाग को 5.76 लाख, उद्यान विभाग को 2.85 लाख, पर्यावरण विभाग को 2.38 लाख, पंचायती राज विभाग को 2.02 लाख तथा राजस्व विभाग को 1.43 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जनसहभागिता के माध्यम से अभियान को सफल बनाकर जिले के हरित क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि की जाए।

Vibhav Pathak
Vibhav Pathak

रिपोर्टर की खबरें

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण