Gorakhpur, गोरखपुर आम महोत्सव 2026 – PHM NEWS
home banner
गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर आम महोत्सव 2026 : पूर्वांचल की पारंपरिक आम प्रजातियों के संरक्षण की पहल

गोरखपुर
पूर्वांचल की पारंपरिक आम प्रजातियों के संरक्षण की पहल

गोरखपुर। पूर्वांचल की पारंपरिक आम प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन को नई दिशा देने के उद्देश्य से भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) गोरखपुर अध्याय की ओर से 21 जून को गोरखपुर क्लब सभागार में चतुर्थ "गोरखपुर आम महोत्सव" का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव केवल आम की प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि क्षेत्र की कृषि परंपरा, जैव विविधता, स्थानीय स्वाद और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण अभियान भी बनेगा।

इंटेक गोरखपुर के संयोजक महावीर कंदोई ने बताया कि पूर्वांचल सदियों से आम उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र रहा है। यहां की कई पारंपरिक आम प्रजातियां अपनी विशिष्ट सुगंध, स्वाद और स्थानीय पहचान के लिए जानी जाती रही हैं, लेकिन समय के साथ व्यावसायिक प्रजातियों के बढ़ते प्रभाव से अनेक स्थानीय किस्में विलुप्ति के खतरे का सामना कर रही हैं। इन्हीं प्रजातियों को बचाने और उनके महत्व को समाज के सामने लाने के लिए वर्ष 2023 में आम महोत्सव की शुरुआत की गई थी।

महोत्सव का पहला सत्र दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक तकनीकी परिचर्चा के रूप में आयोजित होगा। इसमें "पूर्वी उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में आम : विविधता एवं उत्पादन" विषय पर चर्चा होगी। आईसीएआर रहमानखेड़ा, लखनऊ के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आशीष यादव, जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार श्रीवास्तव तथा डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय की डॉ. अनुपमा कौशिक आम उत्पादन, संरक्षण, रोग-कीट प्रबंधन, प्रसंस्करण और पोषण संबंधी विषयों पर जानकारी देंगे।

इसके अलावा क्षेत्र के प्रमुख आम उत्पादक डॉ. शिवशरण दास, नुशरत अब्बासी, शिवेंद्र विक्रम सिंह और श्रीमती तलत अजीज अपने अनुभव साझा करेंगे। दोपहर 2:30 बजे से शुरू होने वाले दूसरे सत्र में विभिन्न आम प्रजातियों और आम से बने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। गृहणियां और उद्यमी आम आधारित व्यंजनों का प्रदर्शन एवं विक्रय भी करेंगे। इस अवसर पर आम से तैयार पारंपरिक और नवाचारपूर्ण व्यंजनों की रेसिपी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

आयोजन को सफल बनाने में अचिंत्य लहरी, डॉ. मुमताज खान, प्रो. शिवशरण दास, महावीर कंदोई और नीरज अस्थाना की सक्रिय भूमिका रही है। महोत्सव में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। आयोजकों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पूर्वांचल की आम विरासत को संरक्षित करने के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

अन्य खबरें

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

रामगढ़ताल में बनेगा ईको-फ्रेंडली बैंबू रेस्टोरेंट : जीडीए को मिली स्टेट वेटलैंड कमेटी की मंजूरी

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.