शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सिद्धार्थनगर में ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी पूरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण बढ़नी में 70 सफाई कर्मचारियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने बांटे दीपावली के उपहार कठेला समयमाता थाने में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक सिद्धार्थनगर थाने में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर : भोपा चौराहे के पास दर्दनाक हादसा, ट्रक छोड़कर चालक फरार

भोपा चौराहे के पास दर्दनाक हादसा, ट्रक छोड़कर चालक फरार
gorakhpur-news

गोरखपुर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। भोपा चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका सात वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के रहने वाले सत्यनारायण भारती (35) अपनी पत्नी प्रेमशीला (32) और सात वर्षीय बेटे के साथ बाइक से तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि परिवार एक दिन पहले गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र स्थित अपने रिश्तेदार के घर आया था। शुक्रवार सुबह वे मंदिर दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही उनकी बाइक चौरीचौरा क्षेत्र के भोपा चौराहे के पास पहुंची, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सात वर्षीय बच्चा उछलकर सड़क किनारे जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं।
वहीं सत्यनारायण और उनकी पत्नी प्रेमशीला ट्रक के साथ करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। दोनों ट्रक के पहियों की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग दहल उठे।
घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया। दबाव बढ़ता देख चालक करीब एक किलोमीटर दूर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही चौरीचौरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार चालक की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
इस हृदयविदारक हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मंदिर दर्शन के लिए निकला परिवार कुछ ही पलों में एक बड़े हादसे का शिकार हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Vibhav Pathak
Vibhav Pathak

रिपोर्टर की खबरें

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण
बढ़नी में 70 सफाई कर्मचारियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने बांटे दीपावली के उपहार
कठेला समयमाता थाने में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर थाने में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक
बांसी में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर में उद्योग-व्यापार बंधु बैठक व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश