शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सिद्धार्थनगर में ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी पूरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण बढ़नी में 70 सफाई कर्मचारियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने बांटे दीपावली के उपहार कठेला समयमाता थाने में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक सिद्धार्थनगर थाने में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक
गोरखपुर न्यूज़

अनुबोधन त्रैमासिक शोध जर्नल का कुलपति प्रो. पूनम टंडन के द्वारा विमोचन : गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में हुआ कार्यक्रम, शोध प्रकाशन को मिलेगा राष्ट्रीय व वैश्विक मंच

गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में हुआ कार्यक्रम, शोध प्रकाशन को मिलेगा राष्ट्रीय व वैश्विक मंच
gorakhpur-news

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने आज सिरी रिसर्च फाउंडेशन, गोरखपुर की त्रैमासिक शोध पत्रिका अनुबोधन का विमोचन किया। यह जर्नल मार्च 2025 से प्रिंट माध्यम में आई.एस.एस.एन. (ISSN) सहित प्रकाशित हो रही है और इसके संपादकीय कार्य गोरखपुर विश्वविद्यालय के आचार्य एवं अध्येताओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने मार्च और जून अंक का विमोचन करते हुए पत्रिका की सामग्री की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह गोरखपुर परिक्षेत्र के शोध प्रकाशन गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने संपादकीय टीम को सुझाव दिया कि जर्नल और उसके आलेखों को डी.ओ.आई. (DOI) प्राप्त कराया जाए। डी.ओ.आई. से शोध लेखों को वैश्विक स्तर पर मान्यता और उपलब्धता सुनिश्चित होती है।

महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ के उपनिदेशक एवं संपादकीय समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. कुशलनाथ मिश्र ने बताया कि पत्रिका के लिए डी.ओ.आई. प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ की जाएगी। संपादक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि शोध पत्रिका का ऑनलाइन संस्करण भी शीघ्र ही प्रकाशित होगा।

इस अवसर पर संपादकीय समिति के सदस्य डॉ. रामवंत गुप्ता, डॉ. संजय कुमार राम, डॉ. रमेश चंद तथा सह संपादक डॉ. हर्षवर्धन सिंह उपस्थित रहे।

Vibhav Pathak
Vibhav Pathak

रिपोर्टर की खबरें

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अंबेडकर सभागार में हुआ सजीव प्रसारण
बढ़नी में 70 सफाई कर्मचारियों का सम्मान विधायक विनय वर्मा ने बांटे दीपावली के उपहार
कठेला समयमाता थाने में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर थाने में दीपावली को लेकर पीस कमेटी की बैठक
बांसी में दीपावली और छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
सिद्धार्थनगर में उद्योग-व्यापार बंधु बैठक व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश