देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद : बिहार से चोरी की गई स्प्लेंडर बरामद

देवरिया | 08-Mar-2026 06:51 PM | 548 |
देवरिया
बिहार से चोरी की गई स्प्लेंडर बरामद

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद, भटनी पुलिस की कार्रवाई, बिहार से चोरी की गई स्प्लेंडर बरामद
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भटनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में भटनी पुलिस ने रविवार देर रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस ने नकहनी चौराहे से भाटपाररानी रोड पर मुश्ताक अली पुत्र भोला मियां निवासी सतवार थाना तरवारा, जिला सिवान (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से टूटी नंबर प्लेट लगी चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस (नंबर BR 28 W 9057) बरामद हुई।
जांच में पता चला कि बरामद मोटरसाइकिल बिहार के सिवान जिले के कुचायकोट थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है। पुलिस ने इस मामले का सफल अनावरण कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ देवरिया और सिवान में वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, कांस्टेबल शिवप्रकाश पांडेय और जयदीप दुबे शामिल रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.