देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा हतवा तिवारी टोला : न्यू बाल कमेटी के आयोजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

देवरिया | 21-Oct-2026 11:30 AM | 548 |
देवरिया
न्यू बाल कमेटी के आयोजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा हतवा तिवारी टोला

न्यू बाल कमेटी के आयोजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,


भटनी (देवरिया)युगेश तिवारी । नगर पंचायत भटनी के वार्ड नंबर आठ स्थित हतवा तिवारी टोला में श्री श्री 1008 न्यू बाल कमेटी की ओर से विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस आयोजन को  के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग जुटे। रावण दहन के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। उत्साह, उमंग और धार्मिक उल्लास के बीच लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
कमेटी की ओर से आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भव्य तैयारियों और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते कार्यक्रम श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। शाम होते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। रावण दहन देखने के लिए आसपास के गांवों और नगर के विभिन्न वार्डों से भी लोग पहुंचे। भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए कमेटी के सदस्यों ने काफी मेहनत की। सभी के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया गया।
अतिथियों की मौजूदगी ने बढ़ाई आयोजन की शोभा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा प्रवक्ता मनीष सिंह सहित अजय यादव, बहादुर मेमोरियल, तमन्ना खान, गौतम मलेशिया, शिव सभासद, दुर्गेश यादव, अजीत यादव, सलीम, कुंदन सिंह, सारे सभासद और शुभम समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों की उपस्थिति में आयोजन की रौनक बढ़ी। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने विजयादशमी के पर्व की शुभकामनाएं दीं और बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कमेटी के सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष तिवारी, मुकेश तिवारी (गोल्डन ऑटो पार्ट्स), नागेंद्र तिवारी, अंकित तिवारी, अंशु तिवारी, अंकित कुशवाहा, आकाश सैनी, रितिक यादव, आकाश यादव, कलश तिवारी, पवन मद्धेशिया, राहुल कुशवाहा, विजय कुशवाहा, विवेक गुप्ता, गणेश यादव, गगन (एनईआर), गगन तिवारी और अभय सैनी सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का योगदान रहा।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव की छटा बिखेर दी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.