रविवार, 08 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
2017 से 2026 तक न्याय की आस में भटकता गरीब परिवार, जमीन विवाद में राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार दीपावली और छठ पूजा को लेकर एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन सड़क पर उतरे : सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
देवरिया न्यूज़

फिल्म से प्रेरित होकर हतवा तिवारी टोला में बना वन देवी मंदिर जैसा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल : आकर्षक रूप में तैयार यह पंडाल

आकर्षक रूप में तैयार यह पंडाल
breaking-news-deoria

फिल्म से प्रेरित होकर हतवा तिवारी टोला में बना वन देवी मंदिर जैसा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल

भटनी( देवरिया) युगेश तिवारी । नगर पंचायत भटनी के वार्ड नंबर आठ स्थित हतवा तिवारी टोला में श्री श्री 1008 न्यू बाल कमेटी की ओर से वन देवी मंदिर की तर्ज पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है। आकर्षक रूप में तैयार यह पंडाल श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बिहार के पटना जिले के बिहटा स्थित वन देवी मंदिर को फिल्म में देखने के बाद वे उससे काफी प्रभावित हुए। इसी से प्रेरित होकर हतवा तिवारी टोला में वन देवी मंदिर की आकृति का पंडाल तैयार करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं की मेहनत से पंडाल को भव्य रूप दिया गया है।
20 अक्टूबर को होगा रावण दहन
कमेटी की ओर से विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को रात आठ बजे रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे रावण दहन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं। इसके बाद 22 अक्टूबर, गुरुवार की शाम को भव्य आरती होगी। वहीं, 23 अक्टूबर, शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में मनीष तिवारी, मुकेश तिवारी (गोल्डन ऑटो पार्ट्स )नागेंद्र तिवारी  अंकित तिवारी, अंशु तिवारी, अंकित कुशवाहा, आकाश सैनी, रितिक यादव, आकाश यादव, कलश तिवारी, पवन मद्धेशिया, राहुल कुशवाहा, विजय कुशवाहा, विवेक गुप्ता गणेश यादव गगन (NER) गगन तिवारी अभय सैनी पवन मद्धेशिया सहित कमेटी के अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।

Yugesh Tiwari
Yugesh Tiwari

S/O: Shri Nand Tiwari Hatwa Tiwari Tola, Ward No. 5 Babhanj, Deoria Uttar Pradesh – 274701 Aadhaar Number: 6130 1355 5897

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

2017 से 2026 तक न्याय की आस में भटकता गरीब परिवार, जमीन विवाद में राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
: सिद्धार्थनगर में भाजपा जोगिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न
मिशन शक्ति फेज-6.0: इटवा में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
धनतेरस-दीपावली पर ढेबरुआ पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा