Deoria, ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें – PHM NEWS
home banner
देवरिया न्यूज़
🚨 Breaking News | देवरिया

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया
ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें - देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें, हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम
देवरिया,। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर ट्रामा सेंटर सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन सप्लाई पाइप को लिक्विड ऑक्सीजन (एलओएक्स) टैंक से शुक्रवार शाम तक जोड़ने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि ट्रामा सेंटर में सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शेष अधूरे कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा कर ट्रामा सेंटर का संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को भी शीघ्र ट्रामा सेंटर में स्थानांतरित कर नियमित रूप से संचालित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर ट्रामा सेंटर का हैंडओवर और संचालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही या अनावश्यक देरी पर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अखिलेश सिंह, सहायक अभियंता शिवम कुमार नायक, प्रशांत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.