थाना तरकुलवा में आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई : मुखबिर की सूचना पर थाना तरकुलवा में छापेमारी देवरिया पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर
देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी थाना तरकुलवा व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई
स्थान: ग्राम कोन्हवलिया, थाना तरकुलवा, जनपद देवरिया
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के नेतृत्व में थाना तरकुलवा पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।
🔎 कार्रवाई
मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोन्हवलिया में छापेमारी कर:
कुल 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
600 किलोग्राम लहन (शराब बनाने का कच्चा पदार्थ) नष्ट
07 अभियुक्त गिरफ्तार
बरामद अवैध कच्ची शराब को कब्जे में लेकर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना तरकुलवा पर:
मु0अ0सं0- 56/2026
मु0अ0सं0- 57/2026
धारा 60 आबकारी अधिनियम
के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों
लालमती देवी पत्नी विशुनदेव निषाद
फूलमती पत्नी परसन
ज्योति निषाद पत्नी शंकर निषाद
बबिता देवी पत्नी शिवकुमार निषाद
दुर्गेश निषाद पुत्र पलिता निषाद
सचिन निषाद पुत्र धर्मदेव निषाद
राजनाथ निषाद पुत्र स्व0 रामछबिला
(सभी निवासी – ग्राम कोन्हवलिया, थाना तरकुलवा, जनपद देवरिया)
बरामदगी
09 प्लास्टिक पिपिया में कुल 45 लीटर अवैध कच्ची शराब
👮 गिरफ्तार करने वाली टीम
थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह
व0उ0नि0 संजय सिंह चंदेल
का0 अजय कुमार यादव
का0 मदन कुमार
म0का0 नेहा सिंह
म0का0 गरिमा पाल
आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह
प्रधान आबकारी सिपाही दूबे प्रसाद
प्रधान आबकारी सिपाही बालेन्द्र राय
आबकारी सिपाही पंकज चौधरी
आबकारी सिपाही परमात्मा सिंह
आबकारी सिपाही महिला कु० रीता वर्मा
जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। अवैध शराब का निर्माण, भंडारण एवं बिक्री दंडनीय अपराध है। आमजन से अपील है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।