देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया | 11-Jul-2026 07:02 PM | 548 |
देवरिया
अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद, अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
रुद्रपुर (देवरिया),। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने शनिवार को रुद्रपुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाली प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग दोनों की भूमिका हो, उनमें संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे और तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विवादों का समय रहते समाधान जरूरी है, क्योंकि लापरवाही बरतने पर यही विवाद आगे चलकर बड़ा रूप ले सकते हैं। इसलिए सभी अधिकारी शिकायतों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पुलिस से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच कर कार्रवाई की जाए, जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हो सके। उन्होंने निस्तारण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.