सेंट जेवियर विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
भटनी नगर के, सेंट जेवियर विद्यालय में। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व स्टेशन अधीक्षक आर.के. यादव रहे। विद्यालय प्रबंधक जयंत कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विशेष रूप से अभ्युदय श्रीवास्तव की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और खूब सराहना बटोरी।
विद्यालय प्रबंधक जयंत कुमार श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हमें अपने कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का सदैव स्मरण कराती है। उन्होंने बच्चों को देशहित में आगे बढ़ने और अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय समिति के सदस्य ओम जी गुप्ता, पूर्व सभासद श्री नारायण पप्पू जी, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, श्वेता मिश्रा, मृत्युंजय तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के उत्साह और उल्लास के साथ हुआ।