देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

सृष्टि मिश्रा ने रचा इतिहास : ओलंपियार्ड में किया जिला टॉप

देवरिया | 03-May-2026 09:32 AM | 548 |
देवरिया
ओलंपियार्ड में किया जिला टॉप

देवरिया की सृष्टि मिश्रा ने रचा इतिहास, ओलंपियार्ड में किया जिला टॉप
देवरिया। जनपद की मेधावी छात्रा सृष्टि मिश्रा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए हिन्दुस्तान अखबार द्वारा आयोजित ओलंपियार्ड परीक्षा में कक्षा 11वीं में जिला टॉप कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जनपद सहित ग्रापए परिवार में हर्ष और गौरव का माहौल है।
सृष्टि मिश्रा, जो ग्रापए के जिला महासचिव डॉ. हरिशचंद्र मिश्र की पुत्री हैं, ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। शनिवार को देवरिया क्लब में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में उन्हें कप्तान महोदय द्वारा चेक एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने सृष्टि की उपलब्धि को जनपद के लिए प्रेरणादायक बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि सृष्टि ने यह सिद्ध कर दिया है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।
ग्रापए परिवार ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए पिता डॉ. हरिशचंद्र मिश्र एवं पुत्री सृष्टि मिश्रा को हार्दिक बधाई दी है। साथ ही सृष्टि को उज्जवल भविष्य के लिए स्नेहाशीष प्रदान किया गया।
सृष्टि की इस सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित होंगे।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.