देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ : मंदिर परिषद में भक्तों की लगी लंबी कतारे

देवरिया | 19-Feb-2026 05:41 PM | 548 |
देवरिया
मंदिर परिषद में भक्तों की लगी लंबी कतारे

 देवरिया भटनी बनकटाशिव मे पंचम दिवस 
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बनकटाशिव ( बनकटाशिव का स्थान जन आकांक्षाओं के अनुकूल यह धाम हो गया) सल्लहपुर, भटनी, देवरिया  में दिनांक 19.02.2026, दिन - बृहस्पतिवार को नवनिर्मित भव्य मंदिर परिसर में दिन प्रतिदिन परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। चारो तरफ मंदिर की भव्यता की चर्चा हो रही है।
यज्ञ मंडप में ब्रह्म मुहूर्त से  सायं काल तक यज्ञाचार्य श्री रंगनाथ त्रिपाठी जी एवम् 27 अन्य आचार्यों द्वारा सामूहिक रूप से वेदों, पुराणों के श्लोकों द्वारा विधि-विधान किया गया। इस महायज्ञ के प्रमुख यजमान डाॅ0 नंदकिशोर तिवारी, श्री नीलेश्वर राय, श्री घनश्याम राय, श्री विनय राय, श्री सिद्धार्थ राय, श्री राजेश राय, श्री सुरेश राय, श्री धन्नजय राय, श्री सच्चिदानंद तिवारी, श्री अशोक तिवारी एवं अन्य  सपत्नीक यज्ञ मंडप में अनुष्ठान करते रहे । अयोध्या धाम से पधारी परम पूज्या लक्ष्मी प्रिया जी द्वारा दोपहर के समय श्रीमद् भागवत कथा विस्तार से सुनाया गया। मनुष्य का मनुष्य से प्रेम, स्नेह, निःस्वार्थ समर्पण सिखाया गया। मनुष्य योनि के महत्व पर व्यापक प्रकाश डाला गया। मानव जीवन में भागवत गीता के रूपरेखा का चित्रण किया गया । कथा सुनकर सभी श्रद्धालु धर्म के प्रति आह्लादित दिखे और सभी ने कथावाचिका द्वारा कथा करने के तरीके की प्रशंसा की।
भजन संध्या के कार्यक्रम सायं 6ः30 बजे वृंदावन मथुरा से पधारे श्री ध्रुव शर्मा जी एवं श्रीमती स्वर्ण शर्मा श्री जी ने युगल भजनों से पंडाल में बैठे भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया । आज भजन संध्या में - अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम, मेरे प्यारे का नाम श्री कृष्णा, चलो नंद यशोदा के द्वारा, मेरी राधा गोरी गोरी, तेरी अखियां है जादू भरी, मेरे बांके बिहारी जैसे भजनों से पंडाल में बैठे सभी श्रद्धालु प्रसन्नचित हो गये। आज दोपहर भागवत कथा के समय मुख्य अतिथि श्री डाॅ0 मंगलेश कुमार श्रीवास्तव जी, महापौर गोरखपुर तथा विशिष्ट अतिथि श्री डाॅ0 संजयन त्रिपाठी जी (हिन्दी विभागाध्याक्ष), श्री डाॅ0 अजय श्रीवास्तव, पूर्व परीक्षा नियंत्रक, दी0द0उ0गो0वि0वि0, गोरखपुर, श्रीमती ऋतु शाही, महिला मोर्चा अध्यक्षा, देवरिया इन सभी माननीय को यज्ञ समिति के आयोजक श्री प्रभात कुमार राय जी द्वारा सम्मानित किया गया।
दोपहर 10ः00 बजे से रामलीला मे हनुमान जी का विभीषण से मुलाकात लंका दहन का मंचन किया गया। रामलीला के पात्रों के द्वारा किए गए अभिनय से जनमानस रोमांचित हो उठा । 
इस महायज्ञ के प्रमुख आयोजक श्री प्रभात कुमार राय जी ने दूर-दराज क्षेत्रों से आए हुए सभी ग्रामवासियों, संत, साधु तथा अतिथियों के प्रति अपना आभार प्रकट किया और इस महायज्ञ को सफल बनाने में सभी भक्तजनों  से सहयोग का अपील की गयी ।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.