देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

सीएम डैशबोर्ड में सुधार नहीं होने पर होगी कार्रवाई : डीएम

देवरिया | 29-Jun-2026 07:42 PM | 548 |
देवरिया
डीएम

सीएम डैशबोर्ड में सुधार नहीं होने पर होगी कार्रवाई : डीएम
देवरिया, 29 जून। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रविवार को सीएम डैशबोर्ड से जुड़े विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सी एवं डी श्रेणी में शामिल विभागों के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विशेष कार्ययोजना बनाकर जुलाई तक हर हाल में अपनी रैंकिंग में सुधार करें और ए अथवा बी श्रेणी में आएं। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, वे शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। प्रावधानों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण आख्या दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम शंकर, जिला विकास अधिकारी एसके सिंह, डीएसटीओ, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सहित सीएम डैशबोर्ड से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.