देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

टायर फटने से अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटी : खेत में काम कर रहे दंपती घायल

देवरिया | 19-Mar-2026 01:22 PM | 548 |
देवरिया
खेत में काम कर रहे दंपती घायल


 (देवरिया)। बुधवार दोपहर रुद्रपुर–पिडरा मार्ग पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर वाहन सड़क से उतरकर खेत में चला गया और गड्ढे में पलट गया। इस दौरान खेत में काम कर रहे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो रुद्रपुर की ओर जा रही थी। जोगिया स्थित अपोलो स्कूल के पास अचानक टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। गाड़ी सीधे खेत में जा घुसी और पलट गई। हादसे के समय खेत में काम कर रहे सुनील (42), पुत्र लालचंद और उनकी पत्नी गुच्ची देवी (40) इसकी चपेट में आ गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, घायलों को तुरंत रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.