देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

स्कूल और आंगनबाड़ी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षामित्र को नोटिस : बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

देवरिया | 08-Jul-2026 02:39 PM | 548 |
देवरिया
बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

स्कूल और आंगनबाड़ी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षामित्र को नोटिस

डिजिटल उपस्थिति, पठन-पाठन और साफ-सफाई का लिया जायजा, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
:देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार सुबह करीब 7:45 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलई बेलवा एवं आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की डिजिटल उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन व्यवस्था और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों की डिजिटल उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाया जाए। उन्होंने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने और नियमित एवं प्रभावी पठन-पाठन पर विशेष जोर दिया।
आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, प्रारंभिक शिक्षा और पोषण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में और सुधार लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय विद्यालय में छह शिक्षक और दो शिक्षामित्र कार्यरत मिले। इनमें एक शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित शिक्षामित्र के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.