Deoria, सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, – PHM NEWS
home banner
देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया
बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
PHM NEUS Yugesh tiwari

रुद्रपुर (देवरिया)। आगामी सावन माह को लेकर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने शनिवार को बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की। दोनों अधिकारियों ने जनपद की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
पूजा-अर्चना के बाद अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सावन में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रवेश व निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर के महंत से भी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सावन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं और व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं।
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी रुद्रपुर को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुचारु यातायात व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसका सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़

एसपी ने खुखुंदू थाने का किया औचक निरीक्षण : लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.