देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

16 माह बाद भी शुरू नहीं हुआ एमआरएफ सेंटर : एसडीएम ने जताई नाराजगी

देवरिया | 29-Jun-2026 07:31 PM | 548 |
देवरिया
एसडीएम ने जताई नाराजगी

16 माह बाद भी शुरू नहीं हुआ एमआरएफ सेंटर, एसडीएम ने जताई नाराजगी
देवरिया, 29 जून। नगर पंचायत भलुअनी में करीब 16 माह पूर्व बनकर तैयार हुआ मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर अब तक शुरू नहीं हो सका है। सोमवार को उपजिलाधिकारी बरहज हरिशंकर लाल ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया तो कई खामियां सामने आईं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए शीघ्र संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पता चला कि एमआरएफ सेंटर पर अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं कराया गया है। बिजली के अभाव में ठोस अपशिष्ट (कूड़ा) प्रबंधन एवं निस्तारण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं, जिससे परिसर की निगरानी की व्यवस्था नहीं है।
एसडीएम ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की स्वच्छता योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण पूरा होने के बावजूद केंद्र का संचालन शुरू न होना गंभीर मामला है और इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्युत कनेक्शन, सीसीटीवी स्थापना सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल पूरी कर एमआरएफ सेंटर को जल्द संचालित कराया जाए, ताकि नगर पंचायत क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू हो सके।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.