देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

प्रत्येक विकास खंड से 2 ग्राम प्रधान : सम्मानित, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

देवरिया | 25-Mar-2026 04:38 PM | 548 |
देवरिया
सम्मानित, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा


देवरिया जनपद में वित्तीयj वर्ष 2025-26 के अंतर्गत खादी ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस क्रम में जनपद के प्रत्येक विकास खंड से दो-दो ग्राम प्रधानों को चयनित कर जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक खादी एवं ग्रामोद्योग इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित करना रहा, ताकि ग्रामीण युवाओं और नागरिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।
जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना, माटीकला योजना, कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना एवं माइक्रो कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापना जैसी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा चयनित ग्राम प्रधानों को 2000 रुपये की नगद धनराशि, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुरारी मोहन शाही, जिला पंचायत सदस्य अजीत कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी बी.पी. सिंह, वरिष्ठ सहायक अजहरूद्दीन अंसारी, रजनीश मिश्रा, राहुल गुप्ता एवं दिनेश गौड़ सहित जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
ग्राम प्रधानों का चयन मुख्य विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद की संयुक्त समिति द्वारा किया गया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.