देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक अनुपस्थित : बीएसए को नोटिस जारी करने के निर्देश

देवरिया | 19-Aug-2026 03:31 PM | 548 |
देवरिया
बीएसए को नोटिस जारी करने के निर्देश

प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक अनुपस्थित, बीएसए को नोटिस जारी करने के निर्देश
देवरिया, 19 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को सलेमपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपरा भानुमती का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम मिली, जबकि एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निर्देश दिया कि संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के माध्यम से अनुपस्थित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर की भी पड़ताल की। कक्षा पांच के विद्यार्थियों से हिंदी और अंग्रेजी विषय से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों की ओर से प्रश्नों के उत्तर देने तथा पाठ को पढ़कर समझने की क्षमता संतोषजनक पाई गई।
जिलाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों की सीखने की क्षमता को और बेहतर बनाने के लिए प्रभावी पेडागॉजी तकनीकों का लगातार प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य इस तरह प्रभावी बनाया जाए कि प्रत्येक बच्चा निपुण बने और विद्यालय के साथ-साथ विकासखंड भी निपुणता के लक्ष्य को हासिल कर सके।
उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मौजूद अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से समय से विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई पर ध्यान दें।
जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों की सतत निगरानी और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार के लिए अधिकारी नियमित निरीक्षण करें और सामने आने वाली कमियों का तत्काल समाधान कराएं।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.