शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
देवरिया न्यूज़

देवरिया। जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस विभाग सक्रिय

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस विभाग सक्रिय
deoria-news

देवरिया। जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस विभाग सक्रिय रूप से जागरूकता अभियान चला रहा है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में गुरुवार को जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों द्वारा द्वितीय चरण एवं ‘शक्ति दीदी’ अभियान के अंतर्गत व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
थाना बघौचघाट क्षेत्र में उपनिरीक्षक मदन मोहन राय, आरक्षी अवधेश पटेल और महिला आरक्षी वंदना यादव की टीम ने हीरमती माता मंदिर, देवरिया धूस में एकत्रित महिलाओं, बच्चियों और छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 181, 1090, 1098, 1076, 102, 108 और 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसी क्रम में थाना रुद्रपुर की टीम, जिसमें उपनिरीक्षक कृष्णकांत, आरक्षी आशीष यादव और महिला आरक्षी रीता यादव शामिल रहे, ने छितही बाजार में महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी साझा की।
इसके अलावा जनपद के अन्य थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को पम्पलेट वितरित किए तथा उन्हें सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक किया।
पुलिस विभाग का यह अभियान महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपने अधिकारों एवं सुरक्षा संसाधनों के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज