देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी देवरिया पुलिस अधीक्षक के द्वारा बड़ी कार्रवाई : वन.स्टाफ सेंटर से युवती के भाग जाने की घटना पर महिला पुलिस कर्मियों को किया निलंबित
📍 देवरिया में पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश पुलिस के अंतर्गत जनपद देवरिया में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। पुलिस अधीक्षक देवरिया ने कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में दो महिला पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
निलंबित कर्मी
महिला उप-निरीक्षक रेखा देवी
महिला आरक्षी सरिता बिन्दु
निलंबन का कारण
आशा ज्योति केन्द्र, देवरिया में ड्यूटी के दौरान:
पीड़िता के वन स्टॉप सेंटर से भाग जाने की घटना
राजकीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही
उदासीनता एवं अकर्मण्यता
इन आरोपों के आधार पर दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है।
अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की संस्तुति
तत्समय ड्यूटी पर मौजूद निम्नलिखित कर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी देवरिया को रिपोर्ट भेजी गई है:
महिला पीआरडी किरण देवी
महिला पीआरडी शीला देवी
महिला पीआरडी मंशा देवी
वन स्टॉप सेंटर मैनेजर नीतू भारती
अन्य खबरें
थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
देवरिया न्यूज़सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
देवरिया न्यूज़ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम
देवरिया न्यूज़