देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

पौधे के बचाओ प्रति लोगों को किया जागरूक : विभिन्न विषयों पर निबंध लिखकर प्रतियोगिता का किया आयोजन

देवरिया | 19-Feb-2026 04:09 PM | 548 |
देवरिया
विभिन्न विषयों पर निबंध लिखकर प्रतियोगिता का किया आयोजन

 भटन नगर के सीता देवी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के पाँचवें दिन के शिविर में प्रातः प्रार्थना, लक्ष्य गीत तथा एकता गीत के पश्चात शिविरार्थियों ने महाविद्यालय में सुन्दरीकरण का कार्य किया और रोपित पौधों की सुरक्षा हेतु ईंटों से सुरक्षा दीवार तैयार की। तत्पश्चात् विशेष शिविर के इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबन्धक श्री अमित कुमार मिश्रा ने शिविरार्थियों को बधाई सन्देश दिया और कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे मजबूत ताकत होते हैं। उनका उत्साह, दृढ़ता और यथास्थिति को चुनौती देने की तत्परता समाज के विकास में सहायक होती है। अतः उनमें परिवर्तन को शीघ्रता से अपनाने और न्याय के लिए संघर्ष करने की क्षमता का विकास होना चाहिए। इसके साथ ही प्राचार्य महोदय ने शिविरार्थियों को आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए जागरूकता और उनके कुशल प्रबंधन से संबंधित जानकारी प्रदान की और कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना आप के व्यक्तित्व का विकास करे और आप सभी एक सुयोग्य नागरिक बनें, यही ईश्वर से मेरी प्रार्थना है। शिविर के समापन सत्र में कार्यक्रम अधिकारी श्री बलिंद्र यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय देने के बाद शिविर काल में किये गये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया एवं कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य को हर छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में उतारना चाहिए तथा निःस्वार्थ भाव से देश सेवा में अग्रसर रहना चाहिए। तत्पश्चात अतिथियों का आभार ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों डॉ0 अनिल पाण्डेय, कृष्णबिहारी तिवारी, राजन यादव, गुड़िया पाण्डेय, रीता यादव, गोविन्द मिश्र, तेजबहादुर यादव एवं संस्कृति मिश्रा आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.