देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की दिशा में अहम पहल, : सभी दलों को मिली अंतिम मतदाता सूची

देवरिया | 10-Apr-2026 04:46 PM | 548 |
देवरिया
सभी दलों को मिली अंतिम मतदाता सूची

पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की दिशा में अहम पहल, सभी दलों को मिली अंतिम मतदाता सूची
देवरिया, 10 अप्रैल।
जनपद में निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रशासन द्वारा अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है।
साथ ही, जनपद की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूचियां राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई हैं, जिससे आमजन आसानी से अपनी जानकारी देख सकें।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावलियां वितरित कीं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे मतदाता सूची का गंभीरता से अवलोकन करें और किसी भी प्रकार की आपत्ति या सुझाव निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यक सुधार किया जा सके। इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर बीएलओ द्वारा अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम श्रुति शर्मा, एसडीएम अवधेश निगम, तहसीलदार के.के. पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
🏅 SIR-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक सम्मानित
कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि यह कार्य अत्यंत जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से जुड़ा है, जिसे सभी कार्मिकों ने पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया है।
सम्मानित कार्मिकों को माला पहनाकर प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए, साथ ही लंच बॉक्स और मिल्टन की पानी की बोतल भेंट की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।

अन्य खबरें

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला : आरोपी गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

थाना समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं फरियाद : अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया न्यूज़

सावन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, : बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

देवरिया न्यूज़

भटनी में सड़क हादसे में सब्जी विक्रेता रघु कुशवाहा की मौत : क्षेत्र में शोक

देवरिया न्यूज़

ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद : तस्कर गिरफ्तार

देवरिया न्यूज़

ट्रामा सेंटर के अधूरे कार्य एक सप्ताह में पूरे करें : हर हाल में शुरू हो संचालन : डीएम

देवरिया न्यूज़

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक : निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी

देवरिया न्यूज़

डीएम ने कस्तूरबा विद्यालय का किया औचक निरीक्षण : शिक्षा और व्यवस्थाओं को परखा

देवरिया न्यूज़

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, : लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

देवरिया न्यूज़

देवरिया में मसाला प्रतिष्ठानों पर सघन जांच : बिना लाइसेंस संचालकों को नोटिस

देवरिया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.