देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण : व्यवस्थाएं परखी

देवरिया | 03-Jul-2026 06:50 PM | 548 |
देवरिया
व्यवस्थाएं परखी

मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखी
देवरिया, 3 जुलाई। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल और सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी, ओपीडी, एमसीएच, रजिस्ट्रेशन काउंटर समेत विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को पारदर्शी, व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलना चाहिए। उन्होंने चिकित्सकों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने, मरीजों का समुचित उपचार करने तथा अस्पताल में साफ-सफाई और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा ने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार, दवाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। साथ ही अस्पताल परिसर, वार्डों की स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.