देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

चोरी का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार : कॉफी मशीन के 66 पार्ट्स बरामद

देवरिया | 15-Apr-2026 04:24 PM | 548 |
देवरिया
कॉफी मशीन के 66 पार्ट्स बरामद

देवरिया में चोरी का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार, कॉफी मशीन के 66 पार्ट्स बरामद
देवरिया, 15 अप्रैल। जनपद के लार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई कॉफी मशीन के कुल 66 टुकड़े और 1100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना लार पुलिस ने मुकदमा संख्या 105/2026 से संबंधित मामले का खुलासा किया।
पुलिस ने बुधवार को मेहरौना चौकी के पास एक कबाड़ी की दुकान से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अभिषेक पाण्डेय (32 वर्ष), सोनू प्रसाद (25 वर्ष) और अजमल (40 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी थाना लार क्षेत्र के निवासी हैं।
तलाशी के दौरान पुलिस ने एक बोरी में रखे कॉफी मशीन के 66 पार्ट्स और 1100 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमलेश यादव, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सहित थाना लार की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.