शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
देवरिया न्यूज़

कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत, घटना बुधवार दोपहर की है

घटना बुधवार दोपहर की है
deoria-news

देवरिया ब्यूरो युगेश तिवारी कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर की है, जब कुसम्ही जंगल स्थित तुर्रा नाला के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार सिपाही को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सिपाही को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के सोहनरिया गांव निवासी विवेक कुमार सिंह (29 वर्ष) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर तैनात थे। उनकी मूल नियुक्ति संतकबीरनगर में थी और वर्तमान में वे गोरखपुर स्थित एडीजी जोन कार्यालय में संबद्ध थे।
बुधवार दोपहर करीब एक बजे विवेक कुमार सिंह बाइक से गोरखपुर से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे कुसम्ही जंगल के पास तुर्रा नाला के समीप पहुंचे, सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार अनियंत्रित होकर पलट गई
घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने एम्स थाना पुलिस की मदद से घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उन्हें एम्स गोरखपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक सिपाही के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें

श्री श्री 1008 दुर्गा सेवा समिति की प्रतिमा भी रही आकर्षण का केंद्र

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज