देवरिया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / देवरिया
🚨 Breaking News | देवरिया

पिकअप से 138 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, : नौ लाख का माल जब्त

देवरिया | 03-Jul-2026 07:06 PM | 548 |
देवरिया
नौ लाख का माल जब्त

देवरिया में पिकअप से 138 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, नौ लाख का माल जब्त

देवरिया। जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 138 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, दो रेफ्रिजरेटर और वाहन बरामद किया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई गई है। मामले में वाहन स्वामी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में स्वाट टीम और बनकटा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। गुरुवार देर रात मुखबिर की सूचना पर चौधूर छापर गांव में प्रधानपति विवेक राय के घर के सामने खड़े पिकअप वाहन संख्या यूपी-53-ईटी-3238 की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन से कुल 138 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 15 पेटी बीयर तथा विभिन्न ब्रांड की शराब के अलावा दो रेफ्रिजरेटर बरामद किए गए। बरामद शराब की कुल मात्रा 1191.24 लीटर बताई गई है।
पुलिस ने वाहन स्वामी विवेक राय निवासी जैतपुरा, थाना बनकटा तथा अज्ञात चालक के खिलाफ थाना बनकटा में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.